भारत

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ पार कर रचा इतिहास

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। दोनों फिल्मों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इस फ्रेंचाइजी की कुल वैश्विक कमाई 3000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

अगर पहली फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 840 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचा। वहीं, विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

‘धुरंधर 2’ ने इस फ्रेंचाइजी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। पहली फिल्म की सफलता के कुछ ही महीनों बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 26 दिनों के भीतर ही वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। खास बात यह है कि खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया।

भारत में ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया और यह ऐसा करने वाली पहली फिल्म बन गई। देश में इसकी कमाई 1083 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जिसके चलते यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है और भारतीय सिनेमा में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस सीक्वल की जबरदस्त कमाई ने पूरी फ्रेंचाइजी को 3000 करोड़ के क्लब में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

अगर दोनों फिल्मों की कुल कमाई पर नजर डालें तो भारत में इनका संयुक्त नेट कलेक्शन 1923.85 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 2305.35 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, विदेशों में दोनों फिल्मों ने मिलकर करीब 714 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 3019.35 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल करती है।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories