भारत

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका, फिल्म मचाएगी बवाल.

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मशहूर जोड़ी 14 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। उनकी नई फैंटेसी हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज़ हो रही है। टीजर रिलीज़ होते ही दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने आया है और उम्मीदें भी काफी बड़ी हैं।

बात अगर ब्लॉकबस्टर बनने की करें, तो ‘भूत बंगला’ के लिए अच्छा कमाई करना जरूरी है। कोविड के बाद अक्षय कुमार के लिए फिल्मी सफर थोड़ा संघर्षपूर्ण रहा है। 2025 में आई उनकी कुछ फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा तो पार किया, लेकिन पूरे बजट की रिकवरी नहीं कर पाईं। अब साल 2026 में भूत बंगला से उनके फैंस और फिल्मी जानकार उम्मीद कर रहे हैं कि अक्षय को आखिरकार कोविड के बाद अपनी पहली बड़ी हिट मिल सकती है।

हिट बनने के लिए
फिल्म को हिट माना जाएगा अगर यह अपने 120 करोड़ के बजट का 120% से 140% तक कमा ले। मतलब कम से कम 144 करोड़ और अधिकतम 168 करोड़ तक की कमाई। सुपरहिट होने के लिए फिल्म को बजट का 140% से 170% तक कमाई करनी होगी। यानी 168 करोड़ से 204 करोड़ तक।जब फिल्म अपने बजट का 170% से 200% तक कमा ले, तो इसे ब्लॉकबस्टर कहा जाएगा। यानी लगभग 240 करोड़ की कमाई।

‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को डर और हंसी का मज़ेदार मिश्रण देने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तबू और वामिका गब्बी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories