भारत

सीजफायर पर सवाल, UAE और कुवैत बोले—ईरान ने दोबारा किया मिसाइल हमला।

मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिनों से चल रहा तनाव फिलहाल थमता नजर आ रहा है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर का ऐलान हुआ है।

हालांकि, इस घोषणा के बावजूद हालात पूरी तरह शांत नहीं हैं। खाड़ी देशों से चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। United Arab Emirates और Kuwait ने दावा किया है कि ईरान की ओर से उन पर फिर से मिसाइल हमले किए गए हैं। इन हमलों को रोकने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

कई घंटों से जारी हमले

रिपोर्ट के मुताबिक, United Arab Emirates ने बताया कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से आ रही मिसाइलों को रोकने में लगा हुआ है। देश लगातार इन हमलों का सामना कर रहा है। वहीं Kuwait ने भी कहा है कि वह कई घंटों से ईरान के हमलों की जद में है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, सुबह 5 बजे (GMT) के बाद से 28 ईरानी ड्रोन मार गिराए गए हैं।

ईरान में भी हमला

दूसरी तरफ ईरान ने भी बड़ा दावा किया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, सीजफायर की घोषणा के कुछ ही देर बाद ईरान के लावन द्वीप पर स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ। बताया गया है कि दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories