भारत

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, दो विमान भिड़े, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। गुरुवार को यहां दो विमानों के आपस में टकराने की जानकारी मिली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ये विमान स्पाइसजेट और आकासा एयर के थे। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। दोनों एयरलाइंस ने भी इस मामले पर अपने बयान जारी किए हैं। अब सवाल यह है कि यह घटना कैसे हुई और अब तक इससे जुड़ी क्या-क्या जानकारी सामने आई है—आइए जानते हैं।

अकासा एयर का बयान
अकासा एयर ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली उनकी फ्लाइट QP 1406 को वापस बे में लाना पड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनका विमान खड़ा हुआ था, तभी दूसरी एयरलाइन के विमान ने उसे टक्कर मार दी।

एयरलाइन के मुताबिक, सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। अकासा एयर ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम है।

स्पाइसजेट का बयान
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 16 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर के दौरान उनका बी737-700 विमान एक हादसे में शामिल हो गया। इस घटना में विमान के दाहिने पंख को नुकसान पहुंचा, जबकि दूसरे एयरलाइन के विमान के लेफ्ट हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी क्षति पहुंची है।

एयरलाइन के अनुसार, एहतियात के तौर पर इस विमान को फिलहाल दिल्ली में ही रोक दिया गया है।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories