भारत

‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी, 16वें दिन शानदार कमाई के साथ 950 करोड़ के करीब

Dhurandhar 2 Box Office Day 16 Live: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है। महज 15 दिनों में ही यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। स्पाई थ्रिलर इस फिल्म ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की शानदार कमाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका है। रिलीज के बाद से ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे, ओपनिंग वीकेंड, पहले हफ्ते और दूसरे वीकेंड जैसे कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब यह फिल्म दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है और तीसरे हफ्ते में कदम रख चुकी है।

अब सभी की नजरें फिल्म के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार की कमाई और थिएटर ऑक्यूपेंसी पर टिकी हैं, जो इसके आगे के कलेक्शन को तय करेगी।

15वें दिन कैसा रहा कलेक्शन?

15वें दिन ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17,030 शोज़ से करीब 18.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1122.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 937.82 करोड़ रुपये हो गया है।

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। 15वें दिन फिल्म ने ओवरसीज में करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 370 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई अब 1492.77 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories