भारत

Team India Selection पर अश्विन नाराज, वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठाए सवाल

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद से उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। आईपीएल से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

अब आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में इस 15 साल के बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज हो गई है।

हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतनी जल्दी फैसला लेने की क्या जरूरत है।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग बढ़ गई है। अब यह मांग सिर्फ फैंस तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज खिलाड़ी भी उनके समर्थन में आ गए हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि वैभव अब अगले स्तर के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे भारतीय क्रिकेट का हिस्सा होते, तो इस साल इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में वैभव को जरूर शामिल करते। उनका कहना था कि भले ही उन्हें हर मैच में मौका न मिले, लेकिन टीम के साथ रखना उनके लिए फायदेमंद रहेगा।

भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अभी वैभव सूर्यवंशी पर इंटरनेशनल डेब्यू का दबाव डालना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक, वैभव अभी बहुत छोटे हैं और उन्हें समय दिया जाना चाहिए।

अश्विन ने कहा कि उन्हें किसी तरह का टारगेट देने की जरूरत नहीं है। अगर एमएस धोनी 45 साल तक खेल सकते हैं, तो वैभव के पास भी लंबा करियर है। इसलिए अभी उन्हें आराम से खेलने देना चाहिए और जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि वैभव एक दिन जरूर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, लेकिन सही समय का इंतजार करना जरूरी है।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories