आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले ही RCB को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
कोच ने क्या कहा?
हेड कोच एंडी फ्लावर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हेजलवुड अभी फिट नहीं हैं और पहले मैच के लिए तैयार नहीं हो पाए हैं। हालांकि, टीम उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए है और जल्द उनकी वापसी की उम्मीद कर रही है।
हेजलवुड के बाहर होने से RCB की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख सकती है, क्योंकि वह टीम के अहम तेज गेंदबाज हैं और पिछले सीजन में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही थी।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लिए, उनका औसत 17.54 रहा और बेस्ट प्रदर्शन 4/33 था। उनकी इकॉनमी 8.77 रही और वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे।
कोहली की प्रैक्टिस पसंद है
कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि उन्हें विराट कोहली की प्रैक्टिस देखना काफी अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि जैसे वह पहले सचिन तेंदुलकर की प्रैक्टिस देखा करते थे, वैसे ही अब कोहली को खेलते देखना उन्हें पसंद है। उनके मुताबिक, अपने काम में माहिर खिलाड़ियों को खेलते देखना हमेशा खास होता है।
कोच ने आगे कहा कि विराट इस समय अपने खेल के बेहतरीन दौर में नजर आ रहे हैं। वह पूरी तरह फिट हैं, काफी लीन दिखते हैं और उनके अंदर रन बनाने की भूख साफ दिखाई देती है। अभ्यास के दौरान उनका टाइमिंग और शॉट्स देखकर लगता है कि वह शानदार फॉर्म में हैं और अपने करियर के टॉप पर खेल रहे हैं।

Leave a Comment