HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

पहले ही मैच में RR का जलवा, चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

by

en

Updated: 31-03-2026, 07.54 AM

Follow us:

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 128 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.1 ओवर में हासिल कर लिया, जो उनके आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई। इस जीत में राजस्थान ने 47 गेंद पहले ही मैच खत्म कर दिया। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी जीत 2014 में आरसीबी के खिलाफ आई थी, जब टीम ने 42 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीता था। इस तरह राजस्थान ने 12 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने एक और उपलब्धि हासिल की। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीमों की सूची में पंजाब के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दोनों टीमों ने चेन्नई को 16-16 बार हराया है, जबकि इस मामले में मुंबई इंडियंस अभी भी टॉप पर है, जिसने चेन्नई के खिलाफ 21 जीत दर्ज की हैं।

गेंदों के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीतें:

2026 vs CSK – 47 गेंद बाकी
2014 vs RCB – 41 गेंद बाकी
2023 vs KKR – 41 गेंद बाकी
2011 vs KTK – 35 गेंद बाकी
2008 vs CSK – 34 गेंद बाकी

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार अर्धशतक

128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने शानदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंदों में 75 रन जोड़ दिए, जिससे मैच एकतरफा हो गया।

वैभव सूर्यवंशी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

इन दोनों की शानदार पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

StudioxNews न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है।