HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1800+ अंक उछला, निफ्टी 22,899 के ऊपर

Updated: 01-04-2026, 01.36 PM

Follow us:

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 1 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ खुले।

बीएसई सेंसेक्स 30 शेयरों वाला इंडेक्स करीब 1815 अंक (2.52%) की तेजी के साथ 73,762 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी मजबूत शुरुआत करते हुए करीब 568 अंक (2.54%) उछलकर 22,899 के स्तर पर पहुंच गया।

बह करीब 9:20 बजे तक बाजार में तेजी बनी रही। सेंसेक्स करीब 1848 अंक बढ़कर 73,795 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 भी 568 अंक चढ़कर 22,899 के आसपास ट्रेड कर रहा था।

टॉप गेनर्स
बीएसई में ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो और एलएंडटी जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
इससे पहले सोमवार, 30 मार्च को बाजार में भारी गिरावट आई थी। सेंसेक्स 1635.67 अंक गिरकर 71,947.55 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 488.20 अंक टूटकर 22,331.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को बीएसई में पावरग्रिड टॉप गेनर रहा। वहीं गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एसबीआई, इंडिगो, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे।

निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर जैसे निफ्टी 100, ऑटो, स्मॉलकैप 100, FMCG, बैंक, IT और मिडकैप 100 में गिरावट देखने को मिली।

कुल मिलाकर, बीएसई के 30 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि सिर्फ 1 शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

StudioxNews न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है।