HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

हनी सिंह-बादशाह विवाद: कोर्ट ने लगाई फटकार, गानों की रिलीज पर रोक

Updated: 02-04-2026, 01.04 PM

Follow us:

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवाओं को यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया।

जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि गाने के पूरे वीडियो ही नहीं, बल्कि इसके छोटे-छोटे क्लिप्स और लिरिक्स भी कहीं ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होने चाहिए।

अदालत ने साफ कहा कि इस गाने को हर रूप में हटाना जरूरी है और सोशल मीडिया पर इसकी जरा सी भी मौजूदगी स्वीकार नहीं की जाएगी।

‘टटीरी’ गाने को लेकर उठा था विवाद

कुछ समय पहले बादशाह का गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ था। यह गाना हरियाणा के एक प्रसिद्ध फोक सॉन्ग पर आधारित था, जिसे बादशाह ने अपने स्टाइल में बदलकर पेश किया था और इसमें नया म्यूजिक भी जोड़ा था।

हालांकि रिलीज के बाद इसके बोल और पिक्चराइजेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए गाने की आलोचना की।

विवाद बढ़ने के बाद आखिरकार ‘टटीरी’ गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया।

गाने को लेकर बढ़ा विवाद

‘टटीरी’ गाने में बादशाह के लिरिक्स को लेकर पहले ही विवाद था, लेकिन वीडियो में स्कूल ड्रेस में लड़कियों को दिखाने पर मामला और बढ़ गया। गाना रिलीज होते ही लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

विरोध बढ़ने के बाद बादशाह को यह गाना हटाना पड़ा। इसी विवाद के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने भी हनी सिंह और बादशाह को अश्लील गानों को लेकर फटकार लगाई है।

साथ ही कोर्ट ने बादशाह के एक आने वाले एल्बम की रिलीज पर भी रोक लगा दी है और ‘टटीरी’ गाना पहले ही प्लेटफॉर्म से हटाया जा चुका है।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

StudioxNews न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है।