दोपहर करीब 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1300 अंक तक टूट गया था. वहीं, निफ्टी 50 415 अंक फिसल गई थी. कारोबार के शुरुआत में ही आई इस गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा. आइए जानते हैं, निवेशकों को हुए नुकसान और इस गिरावट के पीछे की वजह के विषय में विस्तार से…
10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
शेयर बाजार में आई गिरावट का असर निवेशकों पर साफ देखने को मिला. जहां शुरुआती कारोबार में ही करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर लगभग 412 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा हैं.
शेयर बाजार में इन वजहों से आई गिरावट
शेयर मार्केट में आई गिरावट को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. ट्रंप ने मिडिल ईस्ट को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ने के संकेत दिए हैं. जिससे वैश्विक बाजारों में हलचल तेज हो गई है.
उन्होंने इशारा दिया कि आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान पर बड़ा हमला हो सकता है. जिससे वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने की आशंका ने मार्केट के मूड को खराब करने का काम किया है.
पिछले कुछ दिनों से विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने करीब 8,331 करोड़ रुपये की बिकवाली की। लगातार 22 ट्रेडिंग सेशनों में यह निकासी हो रही है, जिससे बाजार को कोई मजबूत सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 6% से ज्यादा बढ़कर लगभग 107 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 5% से ऊपर उछलकर 105 डॉलर के पार हो गया। तेल की इस तेजी ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर दिया है।
वैश्विक बाजारों से भी नकारात्मक संकेत मिलने से शेयर बाजार गिर गया। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी। जापान का निक्केई 2% से ज्यादा गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4% से ऊपर फिसला। इसके अलावा चीन और हांगकांग के बाजार भी 1% से ज्यादा नीचे आए। इन सभी कारणों से निवेशक सतर्क हो गए और बाजार कमजोर दिखा।

Leave a Comment