HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट

Updated: 03-04-2026, 11.29 AM

Follow us:

IPL दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टूर्नामेंट्स में से एक है। मार्च से मई तक चलने वाले इस लीग में फिलहाल 10 टीमें ट्रॉफी के लिए मुकाबला करती हैं। पहले 2021 तक IPL में सिर्फ 8 टीमें थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़ चुकी है।

आने वाले समय में टीमों की संख्या और बढ़ेगी या नहीं, इस पर IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने अपनी राय रखी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल सभी टीमों ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू कमाया। वहीं, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू पर पहुंच चुकी हैं। इससे साफ है कि IPL लगातार कमाई और लोकप्रियता में बढ़ रहा है।

बढ़ जाएगी IPL के मैचों की संख्या?
IPL के एक सीजन में मैचों की संख्या को 74 से 94 करने की संभावना पर अरुण सिंह धूमल ने कहा कि इसके लिए टूर्नामेंट की अवधि को बढ़ाना होगा. फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार अरुण धूमल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल पहले से तय होता है, ऐसे में मार्च से मध्य मई तक का ही समय उपलब्ध होता है.

उन्होंने कहा, “जैसे ही जून शुरू होता है, तभी दक्षिण भारत में मॉनसून सत्र शुरू हो जाता है. इसलिए फिलहाल आईपीएल की अवधि बढ़ाना संभव नहीं है. अगर अभी मैचों की संख्या 74 से 94 की जाती है, तो डबल हेडर ज्यादा करने पड़ेंगे, यह ब्रॉडकास्टर्स के लिए अच्छा नहीं है.”

क्या बढ़ेगी टीमों की संख्या?

IPL चेयरमैन ने कहा कि अगर टीमों की संख्या बढ़ानी है, तो टूर्नामेंट के लिए ज्यादा समय चाहिए होगा। अभी IPL से सभी को अच्छी कमाई हो रही है, लेकिन जब तक इसकी अवधि नहीं बढ़ती, तब तक नई टीम जोड़ना मुश्किल है।

उन्होंने यह भी बताया कि नई टीमों का फैसला ICC के इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल पर निर्भर करता है।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

StudioxNews न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है।