HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर धमाका: अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त संगम

Updated: 06-04-2026, 09.25 AM

Follow us:

लगभग 14 साल के लंबे अंतराल के बाद, मशहूर डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिर से साथ आ रही है। इस बार वे हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ दर्शकों के लिए धमाका करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा रही है, और अब मेकर्स ने आखिरकार आज, 6 अप्रैल, सोमवार को इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

ट्रेलर को लेकर फैंस में लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। इसे पहले 27 मार्च को रिलीज़ करने की योजना थी, फिर तारीख बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गई, लेकिन ट्रेलर तय तारीखों पर नहीं आया, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई थी। अब जब ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, यह काफी मजेदार और रोचक लग रहा है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले जारी टीज़र ने दर्शकों को फिल्म की अजीब दुनिया और किरदारों से परिचित कराया था, वहीं नया ट्रेलर कहानी की गहराई और फिल्म के मजेदार ट्विस्ट को पूरी तरह उजागर करता है।

भूत बंगला’ का ट्रेलर देखने के बाद भूल भुलैया की यादें ताजा हो गई हैं। अक्षय कुमार अपने कॉमिक अंदाज में फिर से नजर आ रहे हैं, और वामिका गब्बी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी मजेदार लग रही है। ट्रेलर में राजपाल यादव और परेश रावल ने भी कॉमेडी का डबल डोज दिया है।

कुल मिलाकर, ट्रेलर से साफ हो गया कि ये फिल्म ह्यूमर, हॉरर और मजेदार ट्विस्ट से भरी होगी। अक्षय कुमार के लिए ये वही क्षेत्र है जहां उन्हें पहले भूल भुलैया जैसी सफलता मिली थी। ट्रेलर में वधुसुर की कहानी भी दिखाई गई है। इसे देख फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है और अब वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में जबरदस्त कलाकारों की टीम है। इसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, स्वर्गीय असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे नाम शामिल हैं।

‘भूत बंगला’ की रिलीज़ डेट

फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 की सफलता के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब मेकर्स ने फैंस के लिए 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए हैं।

अक्षय कुमार ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट कर इसकी घोषणा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा:
“शाम ढलेगी और दरवाज़ा खुलेगा। 16 अप्रैल की शाम, सबको मज़ा और हॉरर का डबल डोज़ मिलेगा। भूत बंगला पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026, रात 9 बजे से थिएटर में शुरू होंगे।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

StudioxNews न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है।