Virat Kohli Breaks Rohit Sharma Record: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए। जवाब में CSK की टीम 207 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने और विराट कोहली ने रोहित शर्मा का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। CSK को अब तक तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स आरसीबी ने इस मैच में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 250 रन बनाए। ये सीएसके के खिलाफ आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने 231-231 रन बनाए थे।
सबसे ज्यादा छक्के
आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 19 छक्के लगाए। ये सीएसके के खिलाफ आईपीएल में अब तक का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। पहले राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17-17 छक्के लगाए थे।
200 आईपीएल विकेट
आरसीबी और सीएसके के मैच में भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर लिए। वह ये रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। उन्होंने यह कारनामा 192 मैचों में किया। आईपीएल में उनसे ज्यादा विकेट केवल युजवेंद्र चहल के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 224 विकेट लिए हैं।
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा
विराट कोहली अब आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने केकेआर के खिलाफ 1161 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने सीएसके के खिलाफ 1188 रन बना लिए हैं।

Leave a Comment