कनाडा

High Paying Jobs in Canada: ज्यादा सैलरी वाली नौकरी पर ही मिलेगा कनाडा में वर्क परमिट, भारतीय वर्कर्स के लिए आया नया नियम

High Paying Jobs in Canada: कनाडा में नौकरी करने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। कनाडाई सरकार ने Temporary Foreign Worker Program (TFWP) के नियमों में बदलाव करते हुए इसे और सख्त कर दिया है। नए नियमों के तहत विदेशी कर्मचारियों की सैलरी से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया गया है और अब कुछ नौकरियों के लिए नई वेतन सीमा लागू होगी। ऐसे में कनाडा में जॉब करने की तैयारी कर रहे भारतीयों के लिए इन बदले हुए नियमों और नई सैलरी लिमिट को समझना बेहद जरूरी हो गया है।

दरअसल, स्थानीय स्तर पर बढ़ती बेरोजगारी और कम वेतन को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच कनाडा सरकार ने TFWP के नियमों में सख्ती का फैसला लिया है। भारतीयों सहित बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों के लिए कनाडा में नौकरी पाने का एक प्रमुख माध्यम रहा Temporary Foreign Worker Program (TFWP), जिसके तहत कनाडाई कंपनियां विदेश से कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं।

हालांकि, यह प्रोग्राम पिछले कुछ समय से सरकार की आलोचनाओं के केंद्र में रहा है। अब इसके नियमों में किए गए नए बदलावों से विदेशी कामगारों, खासकर कनाडा में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीयों के लिए परिस्थितियां पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।

TFWP के तहत बढ़ी वेतन सीमा, कम सैलरी वाली नौकरियों पर नहीं मिलेगा वर्क परमिट

High Paying Jobs in Canada: कनाडा सरकार ने Temporary Foreign Worker Program (TFWP) के तहत विदेशी कर्मचारियों के लिए वेतन से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है। अब उच्च बेरोजगारी दर वाले क्षेत्रों में मौजूद कंपनियों को विदेशी वर्कर्स, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, को नौकरी पर रखने के लिए सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन सीमा को पूरा करना होगा।

नए नियमों के तहत अगर किसी नौकरी की पेशकश तय वेतन सीमा से कम है, तो उस पद के लिए TFWP के तहत नया वर्क परमिट जारी नहीं किया जाएगा और मौजूदा परमिट का नवीनीकरण भी नहीं हो सकेगा।

अलग-अलग प्रांतों में लागू नई न्यूनतम प्रति घंटा वेतन सीमा इस प्रकार है:

ओंटारियो:36.92 कनाडाई डॉलर प्रति घंटा
ब्रिटिश कोलंबिया:38.40 कनाडाई डॉलर प्रति घंटा
अल्बर्टा 37.50 कनाडाई डॉलर प्रति घंटा
क्यूबेक:36.00 कनाडाई डॉलर प्रति घंटा
मैनिटोबा:31.33 कनाडाई डॉलर प्रति घंटा
सस्केचेवान:34.62 कनाडाई डॉलर प्रति घंटा

ये नए प्रावधान उन प्रमुख शहरी क्षेत्रों में भी लागू हैं, जहां बेरोजगारी दर 6 फीसदी या उससे ज्यादा है। इनमें टोरंटो, वैंकूवर, कैलगरी और मॉन्ट्रियल जैसे बड़े शहर शामिल हैं।

ऐसे में इन शहरों में नौकरी के लिए कनाडा जाने की योजना बना रहे भारतीयों और अन्य विदेशी कामगारों के लिए अब जॉब ऑफर की सैलरी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। यदि नौकरी के लिए मिलने वाला वेतन सरकार द्वारा तय न्यूनतम सीमा से कम है, तो उस पद के आधार पर TFWP वर्क परमिट हासिल करना या उसे रिन्यू कराना संभव नहीं होगा।

कम वेतन वाली नौकरियों के लिए TFWP के नियम और सख्त

कनाडा में कम वेतन वाली नौकरियों के लिए विदेशी कर्मचारियों की भर्ती अब कंपनियों के लिए पहले की तुलना में अधिक मुश्किल हो सकती है। नए नियमों के तहत अगर कोई कंपनी तय वेतन सीमा से कम भुगतान वाली नौकरी के लिए विदेशी वर्कर को नियुक्त करना चाहती है, तो उसे अतिरिक्त शर्तों का पालन करना होगा।

नियमों के मुताबिक, किसी एक वर्क लोकेशन पर कंपनी के कुल कर्मचारियों में TFWP के तहत काम करने वाले कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों की हिस्सेदारी 10 फीसदी से अधिक नहीं हो सकती। यानी कंपनियां अपनी कुल वर्कफोर्स के सीमित हिस्से में ही इस कैटेगरी के विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त कर पाएंगी।

इसके अलावा, कंपनियों को विदेशी वर्कर्स की भर्ती से पहले नौकरी का विज्ञापन लंबे समय तक जारी रखना होगा। अब ऐसे पदों के लिए जॉब एड को कम से कम 8 सप्ताह तक प्रकाशित करना जरूरी होगा, जबकि पहले यह अवधि 4 सप्ताह थी।

कम वेतन वाली श्रेणी में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने वाली कंपनियों पर आवास और परिवहन से जुड़ी अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी होंगी। नए प्रावधानों के तहत नियोक्ता को इन कर्मचारियों के लिए रहने की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनके आने-जाने के खर्च की जिम्मेदारी भी उठानी होगी।

इन बदलावों का उद्देश्य विदेशी कर्मचारियों की भर्ती को सीमित करना और यह सुनिश्चित करना है कि कंपनियां पहले स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कर्मचारियों को रोजगार देने की कोशिश करें।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories