कनाडा

Canada Immigration News: वर्क परमिट वालों के लिए बड़ा मौका, 20 हजार विदेशी कर्मचारियों को मिलेगा कनाडा PR

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

कनाडा में नौकरी कर रहे भारतीय वर्कर्स और दूसरे विदेशी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कनाडाई सरकार ने परमानेंट रेजिडेंसी (PR) को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है, जिससे हजारों अस्थायी विदेशी कर्मचारियों को भविष्य में स्थायी रूप से बसने का मौका मिल सकता है। सरकार ने ‘इन-कनाडा वर्कर्स इनिशिएटिव’ प्रोग्राम से जुड़ी नई पात्रता शर्तों और प्रक्रिया की जानकारी साझा की है।

इस कार्यक्रम को आमतौर पर ‘TR टू PR पाथवे’ के नाम से जाना जाता है। यहां TR यानी टेंपरेरी रेजिडेंट उन लोगों को कहा जाता है, जो वर्क परमिट या दूसरे अस्थायी स्टेटस पर कनाडा में रहकर काम कर रहे हैं। वहीं PR यानी परमानेंट रेजिडेंट का मतलब ऐसे व्यक्ति से है, जिसे कनाडा में लंबे समय तक रहने, काम करने और कई स्थायी अधिकारों का लाभ मिलता है।

कनाडा लंबे समय से विदेशी स्किल्ड वर्कर्स पर निर्भर रहा है, खासकर हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, आईटी और सर्विस सेक्टर जैसे क्षेत्रों में। बड़ी संख्या में भारतीय युवा भी वर्क परमिट पर कनाडा जाकर विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में काम कर रहे हैं। अब सरकार की इस नई पहल को ऐसे कर्मचारियों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है, जो लंबे समय से कनाडा में रहकर नौकरी कर रहे हैं और स्थायी निवास की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

सरकार द्वारा जारी डिटेल्स के मुताबिक, यह पहल खासतौर पर उन विदेशी वर्कर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिन्होंने कनाडा की अर्थव्यवस्था और लेबर मार्केट में योगदान दिया है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के तहत हजारों अस्थायी कर्मचारियों को PR हासिल करने का रास्ता आसान हो सकता है।

इमिग्रेशन विशेषज्ञों का कहना है कि कनाडा फिलहाल श्रमिकों की कमी, वृद्ध होती आबादी और कई सेक्टर्स में कर्मचारियों की जरूरत जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में सरकार उन लोगों को प्राथमिकता देना चाहती है, जो पहले से कनाडा में रहकर काम कर रहे हैं और स्थानीय अनुभव रखते हैं। यही वजह है कि TR टू PR पाथवे को भविष्य की इमिग्रेशन रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

भारतीय समुदाय के लिए भी यह अपडेट काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि कनाडा में अस्थायी वर्क परमिट पर काम करने वाले विदेशी नागरिकों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है। नई पात्रता शर्तों और आवेदन प्रक्रिया को लेकर आने वाले दिनों में और स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

कनाडा की इमिग्रेशन एजेंसी IRCC ने साफ किया है कि ‘इन-कनाडा वर्कर्स इनिशिएटिव’ के तहत शुरुआत में उन विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने पहले से ही परमानेंट रेजिडेंसी (PR) के लिए आवेदन कर रखा है। खासतौर पर वे लोग, जिन्होंने प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) जैसे इमिग्रेशन रास्तों के जरिए PR के लिए अप्लाई किया है, उन्हें तेजी से प्रोसेसिंग का फायदा मिल सकता है।

इसके अलावा, कनाडा सरकार उन वर्कर्स पर भी विशेष ध्यान दे रही है जो पिछले कम से कम दो वर्षों से देश के छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों या कम आबादी वाले क्षेत्रों में रहकर काम कर रहे हैं। सरकार का मानना है कि ऐसे इलाकों में काम करने वाले विदेशी कर्मचारी स्थानीय अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार को स्थिर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी वजह से उन्हें PR प्रक्रिया में प्राथमिकता देने की योजना बनाई गई है।

IRCC के मुताबिक, जिन लोगों ने पहले से PR के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें फिलहाल अलग से कोई नया आवेदन या अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। विभाग मौजूदा आवेदनों की समीक्षा करेगा और तय पात्रता मानकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को चुनेगा। यानी पहले से जमा फाइलों में से ही उन विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ PR दिया जाएगा, जो नई शर्तों को पूरा करते हैं।

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दो वर्षों में इस कार्यक्रम का दायरा और बढ़ सकता है। ‘इन-कनाडा वर्कर्स इनिशिएटिव’ के तहत 2026 और 2027 के दौरान करीब 33,000 विदेशी वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंसी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसे कनाडा की नई इमिग्रेशन रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश में पहले से काम कर रहे अनुभवी विदेशी कर्मचारियों को लंबे समय तक बनाए रखना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम खासतौर पर भारतीय वर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक वर्क परमिट पर काम कर रहे हैं। हेल्थकेयर, ट्रकिंग, आईटी, हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स में काम करने वाले कई भारतीय इस कार्यक्रम के जरिए PR पाने की उम्मीद कर सकते हैं।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories