भारत

‘डकैत’ की कमाई में उछाल, ‘धुरंधर 2’ की टक्कर के बीच बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

‘डकैत’ की पहले दिन की कमाई
फिल्म ‘डकैत’ ने रिलीज के पहले दिन 3800 शोज के साथ लगभग 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 7.57 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

‘डकैत’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
शैनेल देव के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी टक्कर देती नजर आई। दूसरे दिन, यानी शनिवार को भी इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक फिल्म ने घरेलू बाजार में लगभग 1.08 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फाइनल आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद अपडेट किए जाएंगे।

डे 2 ऑक्यूपेंसी (Dacoit Occupancy)
दूसरे दिन ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी दोपहर 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत दर्ज की गई, जो इसके स्थिर प्रदर्शन की ओर इशारा करती है।

डकैत का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डकैत’ को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 6.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 13.57 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म ‘डकैत’ के बारे में
डेब्यू डायरेक्टर शैनेल देव के निर्देशन में बनी ‘डकैत’ एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी दो पूर्व प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डकैती से जुड़े एक मामले में फिर से आमने-सामने आते हैं और उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

फिल्म में अदिवी शेष एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मृणाल ठाकुर उनकी सह-कलाकार हैं। इसके अलावा प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories