भारत

धुरंधर 2 का ‘महा तांडव’ जारी, तीसरे संडे कमाई में उछाल, 18वें दिन ऐतिहासिक उपलब्धि

धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली थी। तीसरे शनिवार के बाद तीसरे रविवार को भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया, जो अब तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई थी।

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। इसकी कमाई का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा और फिल्म ने पहले 900 करोड़ और फिर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर इतिहास रच दिया है। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि 18वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

धुरंधर 2 की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा।

तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बनी रही। 16वें दिन इसने 21.55 करोड़ और 17वें दिन 25.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसी के साथ 18 दिनों में धुरंधर 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1013.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर इतिहास बना दिया है। यह ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

अब फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न के भारत में 1030.42 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बेहद करीब है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ‘धुरंधर 2’ को सिर्फ करीब 17 करोड़ रुपये और कमाने हैं।

उम्मीद की जा रही है कि तीसरे सोमवार को ही फिल्म यह आंकड़ा पार कर लेगी और भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories