भारत

‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल रोल कंफर्म, अभिनेता ने साझा किया रनटाइम

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर के राम के रूप की पहली झलक दिखी। टीज़र को दर्शकों से मिक्स्ड रिएक्शन मिले, लेकिन इसके बीच ही रणबीर ने फिल्म के रनटाइम का खुलासा कर दिया।

रणबीर कपूर ने LA में अपने लुक के टीज़र लॉन्च के दौरान बताया कि ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स का कुल स्क्रीनटाइम लगभग 3 घंटे से ज्यादा हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनके पास करीब 6 घंटे का फुटेज है, लेकिन पार्ट 2 की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है।

रणबीर ने फिल्म के ग्रैंड सीन के बारे में बात करते हुए कोलाइडर को बताया, “यह ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से कम नहीं है। टीज़र तो बस शुरुआत है। हमारे पास 6 घंटे के एपिक विज़ुअल्स, शानदार एक्शन सीक्वेंस और इमोशंस हैं। यह हमारे देश का सबसे बड़ा एपिक सीन है।”

रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में अपने डबल रोल की पुष्टि कर दी है। वे फिल्म में मुख्य रूप से भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन कुछ समय के लिए भगवान परशुराम का रोल भी करेंगे, जो राम से पहले भगवान विष्णु के अवतार थे।

रणबीर ने कहा, “भगवान विष्णु के कई अवतार थे। भगवान राम एक अवतार हैं और भगवान परशुराम राम से पहले आए। मुझे भगवान राम का रोल करने का मौका मिला, और भगवान परशुराम का रोल निभाना भी शानदार अनुभव रहा।”

उन्होंने आगे बताया, “एक्टर के रूप में सिर्फ बॉडी लैंग्वेज नहीं, बल्कि किरदार की स्पिरिचुअलिटी और इमोशन को समझना जरूरी है। रामायण की शूटिंग से पहले मैंने यही किया, यह जानने के लिए कि ये किरदार कौन हैं, किस चीज़ के लिए खड़े हैं और उनका मकसद क्या है।”

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories