भारत

शेयर बाजार में मजबूती: सेंसेक्स 787 अंक और निफ्टी 255 अंक ऊपर बंद, निवेशकों में बढ़ा उत्साह

घरेलू शेयर बाजार ने आज शुरुआती कमजोरी के बावजूद जोरदार रिकवरी दिखाई और हरे निशान में बंद हुआ। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक यानी 1.07% की तेजी के साथ 74,106.85 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 भी 255.15 अंक (1.12%) चढ़कर 22,968.25 अंक पर समाप्त हुआ।

बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर 12.30 बजे के बाद तेजी आई और निवेशकों के उत्साह के चलते इंडेक्स ने अच्छी बढ़त बनाई। लगभग सभी प्रमुख इंडेक्स सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

टाटा ग्रुप के शेयरों में जोरदार उछाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि केवल 2 कंपनियों के स्टॉक गिरावट के साथ लाल निशान में रहे। निफ्टी 50 में भी 50 कंपनियों में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए और 7 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे।

सेंसेक्स में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे अधिक 7.89% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, देश की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.41% गिरकर बंद हुए और सन फार्मा के शेयर में हल्की 0.03% की गिरावट दर्ज हुई।

आज सेंसेक्स के स्टॉक्स का हाल

सोमवार को सेंसेक्स के अधिकांश स्टॉक्स हरे निशान में रहे। एक्सिस बैंक 3.94%, टाइटन 3.58%, एलएंडटी 3.19% और अल्ट्राटेक सीमेंट 3.06% बढ़े। बजाज फाइनेंस 2.87% और इंडिगो 2.75% ऊपर बंद हुए। एचडीएफसी बैंक 2.68% और बजाज फिनसर्व 2.14% बढ़त में रहे।

पावरग्रिड 1.83%, एनटीपीसी 1.71%, बीईएल 1.35%, एसबीआई 1.29% और आईसीआईसीआई बैंक 1.25% की तेजी में बंद हुए। टाटा स्टील 1.06%, टीसीएस 0.89%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.85%, अडाणी पोर्ट्स 0.78%, एशियन पेंट्स 0.76% और आईटीसी 0.67% ऊपर बंद हुए।

कोटक महिंद्रा बैंक 0.66%, टेक महिंद्रा 0.62%, इन्फोसिस 0.44%, मारुति सुजुकी 0.43%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.33%, एटरनल 0.24%, भारती एयरटेल 0.08% और एचसीएल टेक 0.05% की मामूली तेजी में रहे।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories